विधान सभा मार्च में बवाल, तेजस्वी और तेज प्रताप हिरासत में....

Update: 2021-03-23 09:45 GMT



बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने वाली थी. लेकिन रास्ते में ही पुलिस के साथ आरजेडी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने गिरफ्तारी भी दी. राजद को जिला प्रशासन ने प्रदर्शन करने की स्वीकृति नहीं दी थी, लेकिन इसके बाद भी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की.

उल्लेखनीय है कि सरकार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन बिहार में बढ़ रहे अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे पर जे.पी. गोलंबर से शुरू हुआ. कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान बेरोजगारी, अपराध, विधि व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई. वहीं, लालू यादव और राबड़ी देवी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में गांधी मैदान से भीड़ आगे बढ़ी तो उत्पात शुरू हो गया.

जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग तोड़कर डाक बंगला चौराहा पहुंचे राजद कार्यकर्ताओं ने यहां बवाल काटा. बैरिकेडिंग तोड़ने से पुलिस ने रोका तो पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में पत्थर चलाए फिर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

अराधना मौर्या

Similar News