पीएम मोदी ने केरल में याद दिलाया यीशु मसीह के साथ जूडस का धोखा, कही ये बात....
इस समय देशभर की नजरें चुनावी राज्यों पर टिकी हुई हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है, जिसे लेकर आज मंगलवार को नंदीग्राम में अमित शाह और मिथुन चक्रवर्ती चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.
इसी के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण राज्यों में प्रचार करने जा रहे हैं, जहां 6 अप्रैल को चुनाव होंगे. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 2 मई को होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. सबसे पहले उन्होंने केरल के पलक्कड़ और फिर तमिलनाडु के धारापुरम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पलक्कड़ में उनके निशाने पर कांग्रेस, UDF और LDF रहीं. उन्होंने कहा कि जैसे जूडस इस्कैरिएट ने ईसा मसीह को चांदी के लालच में धोखा दिया था, वैसे ही LDF ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल से गद्दारी की.
जूडस, जीजस क्राइस्ट के धर्मदूतों में से एक थे, जिन्होंने यीशु को धोखा दिया था. दरअसल, जूडस को लेकर एक कहानी प्रचलित है जिसमें कहा जाता है कि जूडस ने कुछ अधिकारियों से चांदी के सिक्के लेकर उनकी मुलाकात यीशु से करवाई थी. जब यीशु का निधन हुआ तब जाकर जूडस को अपने किए पर पछतावा हुआ था.
अराधना मौर्या