दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, सिर्फ ज़रूरी सेवाओं की छूट.....

Update: 2021-04-15 11:53 GMT



राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन 16 अप्रैल शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक ये लागू रहेगा।

इसके तहत जिम, स्पा, मॉल और ऑडिटोरियम को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए मॉल, जिम, स्पा, ऑडोटोरियम बंद रहेंगे। इस दौरान सिनेमा हॉल में क्षमता से 30 प्रतिशत लोग ही आ सकते हैं, लेकिन रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लोगों को होम डिलीवरी और टेक होम की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध करवाई जाएगी।

वहीं अगर कोई शख्स वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जाना चाहता है, तो उनके लिए रोक-टोक नहीं रहेगी। हालांकि इसके लिए पहले से पास लेना पड़ेगा। वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें। बुधवार को दिल्ली में रिकॉर्ड 17,282 संक्रमण के नए मामले आए और 104 लोगों की मौत हो गई।

कोरोनावायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम केजरीवाल आज LG से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बुधवार शाम दिल्ली सरकार ने कोरोना की बेकाबू रफ्तार के गिरफ्त में आए लोगों के इलाज के लिए दिल्ली के होटल्स को एक्सटेंडेड कोविड हॉस्पिटल में बदलने का फैसला किया है।

अराधना मौर्या

Similar News