कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी....

Update: 2021-04-16 05:26 GMT



भारत में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या रोजाना सामने आ रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2 लाख 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों नेताओं ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आज सुबह कोविड-19 जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी पिछले 5 दिनों के अंदर मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं, आवश्यक सावधानी भी बरतें।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। अखिलेश यादव ने हाल ही में कुछ साधु-संतों से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा वह कई मीटिंग में भी जा रहे थे।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था।

अराधना मौर्या

Similar News