ममता बनर्जी ने की चुनाव आयोग से अपील आरटी पीसीआर टेस्ट के बिना बंगाल में नहीं हो अन्य लोगों की एंट्री.....
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सियासत का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सरकार में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की रैली में भाग लेने और आयोजन करने वाले लोग बाहरी राज्यों से आ रहे हैं, जो किसी तरह के टेस्ट के बिना ही प्रवेश कर रहे हैं और उन्हें के कारण बंगाल के लोगों में वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से बाहर से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नेगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के लिए अनिवार्य अनुरोध किया।
उन्होंने शुक्रवार को 24 परगना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने चुनाव कराने के लिए कोरोनावायरस के संक्रमण की उपेक्षा की है। यही वजह है कि राज्य में मामले लगातार बढ़ रहे हैं हम भारत के चुनाव आयोग से आग्रह करेंगे कि अब किसी भी ज्योति को कोविड-19 आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही बंगाल में प्रवेश करने की अनुमति दें।
उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम को यह कहते हुए सुनकर कि मोदी कोरोना का प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल की सीएम को यह जान लेना चाहिए कि बंगाल से भी लाखों लोग अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं, जो लगातार पलायन कर रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि बंगाल में करीब 6000 मामले रोज सामने आ रहे हैं। जिसका जिम्मेदार ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को ठहराया और चुनाव आयोग से अपील कि की बिना कोविड-19 जांच के बिना बंगाल में प्रवेश करने की अनुमति ना दें।
नेहा शाह