कूचबिहार में चार युवकों की मौत पर जांच पड़ताल करेगी सीआईडी....

Update: 2021-04-16 12:19 GMT


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कल अन्य मतदाता पांचवें चरण के लिए वोट डालेंगे। पांचवें चरण का प्रचार कल समाप्त हो चुका है परंतु चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार में केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई।

जिसका मामला चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी जारी है। आपको बता दें कि कूचबिहार की घटना के बाद चुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे के लिए किसी भी नेता की आवाजाही वहां पर ठप कर दी गई थी। जिसके बाद ममता बनर्जी पर भी 24 घंटे के लिए प्रचार करने पर रोक लगा दी गई थी। ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग पर आरोप भी लगाया गया कि उन्हें पीड़ित के परिवार वालों से मिलने पर रोका जा रहा है।

आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर 24 घंटे की रोक लगा दी, जिसके बाद रोक हटने पर वह सब सर्वप्रथम कूचबिहार पहुंची। तथा पीड़ितों के परिवार को सीबीआई जांच करके संपूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

आपको बता दें कि कूचबिहार की घटना 10 अप्रैल को चौथे चरण के चुनाव के दौरान घटित हुई। कूचबिहार की घटना के बाद परिजनों से मिलने पर ममता बनर्जी ने कहा कि उनके पास उन व्यक्तियों के नाम है जिन्होंने फायरिंग की थी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। सीआरपीएफ द्वारा चार लोगों पर फायरिंग करने के पहले कूचबिहार में पहली बार वोटिंग करने के लिए पहुंचे, एक युवक को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद खबरों के मुताबिक कूचबिहार की घटना की जांच पड़ताल अप सीआईडी द्वारा की जाएगी।

नेहा शाह

Similar News