ममता बनर्जी ने कहा कि स्थिति को देखते हुए अपने लोगों के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी सरकार...

Update: 2021-04-19 08:12 GMT



देश में चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि देश भर में वायरस महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार अपने लोगों के लिए भी जरूरी कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए मैंने सभी शीर्ष अधिकारियों को हर स्तर पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि संक्रमितो के बढ़ते मामलों का प्रभाव पश्चिम बंगाल के अन्य चुनाव के चरणों में भी देखने को मिल रहा है।

जहां एक तरफ राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में होने वाली सभी रैलियों को कल रद्द कर दिया वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में प्रचार नहीं करने का फैसला लिया है।आपको बता दें कि प्रचार के अंतिम दिन 26 अप्रैल को एक मीटिंग में शामिल होंगी उन्होंने सभी जिलो की रैलियों का अपना वक्त 30 मिनट तक सीमित कर दिया है।

गौरतलब है कि भारत में वायरस की दूसरी लहर लगातार अपना कहर बरसाती जा रही है। जहां विदेशों में रोज 400 मरीज पाए जा रहे हैं वहीं भारत में इसका आंकड़ा 200000 से भी ज्यादा प्रतिदिन पहुंच चुका है। ऐसे में बीते रविवार को बंगाल में भी 8419 संक्रमित मिले।

जिनमें अकेले सिर्फ कोलकाता में 2007 संक्रमित पाए गए। आपको बता दें कि बंगाल में चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सभी सोशल मीडिया पर नेताओं को कोस रहे हैं। स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी ने भी अपने चुनावी रैलियों को स्थगित कर दिया है। अपनी चुनावी रैलियों को स्थगित करने के बाद राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने प्रशंसा करना शुरू की है।

नेहा शाह

Similar News