अरविंद केजरीवाल कि चिट्ठी पर बयान बाजी करते हुए कंगना रनौत ने एक बार फिर कसा तंज.....
बॉलीवुड अभिनेत्री मशहूर कंगना रनौत अपने बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह महाराष्ट्र सरकार के बारे में बयान बाजी करती नजर आई थी। इसी के साथ पर बॉलीवुड के कलाकारों और निर्देशकों से तो सोशल मीडिया पर बैठती ही रहती हैं परंतु अपने तेजतर्रार व्यवहार से वह किसी राजनेता को भी जवाब देने से नहीं चूकती। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर उनसे दिल्ली की स्थिति को देखते हुए मदद मांगी थी।
जिसके बाद कंगना रनौत नहीं उनकी चिट्ठी को अपने ट्विटर के माध्यम से साझा करते हुए तंज कसा की बचाओ बचाओ बचाओ…. मोदी जी बचाओ…. हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है…. अब आप इसे साफ़ करो… ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, संभालों। घुमा फीरा की बोलने से सिर्फ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं'
गौरतलब है कि दिल्ली में वायरस से संक्रमित ओं का एक नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है, जिसकी वजह से बेड की कमी भी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए सबको बेड उपलब्ध कराना एक चुनौती बन गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इतने कम से कम केंद्र के अस्पतालों में 7000 बेड मरीजों के लिए सुरक्षित किए जाएं।
जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी। परंतु सोशल मीडिया पर कंगना को हमेशा सपोर्ट करने वाले यूजर्स को इस बार उनका यह बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके चलते अभिनेत्री एक बार फिर टोल हो रही है। एक यूजर ने लिखते हुए कहा कि भगवान न करे तुम्हें ये सब झेलना पड़े जो आम जनता झेल रही है। एक ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में तुम इतनी बेदिल कैसे हो सकती हो, तुम वाकई क्रूर हो।
नेहा शाह