दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के सभी सीएम के बाद उद्योगपतियों को चिट्ठी लिख कर मांगी मदद....

Update: 2021-04-25 14:29 GMT



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिख कर ऑक्सीजन की मांग की है. ऑक्सीजन के लिए अरविंद केजरीवाल ने सहयोग मांगा है. चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि अगर आपके पास ऑक्सीजन और टैंकर हो तो दिल्ली सरकार की मदद करें.

अरविंद केजरीवाल ने टाटा, बिरला, बजाज, अंबानी, हिंदुजा, महेंद्रा और कई बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखी. अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ऐसे में आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो जरूर कीजिए'.

इससे पहले आज ही केजरीवाल ने बताया था कि, 'कल मैंने देश के सभी सीएम को पत्र लिखा है कि अगर उन राज्यो में ऑक्सीजन मौजूद है और हमें दी जा सकती है. हमने एक पोर्टल भी तैयार किया है , हर 2 घण्टे में मैन्‍यूफैक्‍चरर से लेकर एंड यूजर तक अपडेट देनी होगी. सारी जानकारी उसमे अपडेट की जाएगी.' उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में बहुत ज्यादा कोरोना का कहर बढ़ गया है.

तेजी से बढ़ते केसों को देखकर यहां लॉकडाउन लगाना जरूरी हो गया था. अभी भी मामले कम नही हो रहे हैं. इसलिए 26 अप्रैल से 3 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. अभी भी राज्‍य के अस्‍पताल ऑक्‍सीजन की कमी से जूझ रहे हैं.

अराधना मौर्या

Similar News