गुजरात स्थित भावनगर के एक अस्पताल में लगी आग, टला बड़ा हादसा.

Update: 2021-05-12 06:41 GMT

..

कोरोना संकट के बीच देश के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब गुजरात के भावनगर स्थित अस्पताल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल के एक कमरे में आग लगी, जहां आईसीयू बेड थे. इस घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में 70 से ज्यादा मरीज भर्ती थे.

गनीमत यह रही है कि इन सभी मरीजों को समय रहते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था. बाद में इन रोगियों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया.

बता दें कि जब कोविड रोगियों के परिजनों को आग लगने की घटना के बारे में बताया गया तो वह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद, कोविड केंद्र से 70 कोरोना रोगियों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. आग लगने की खबर मिलने के बाद स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, 'आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ.

मैं जिन मरीजों से मिला हूं उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है. इससे पहले भी 1 मई को राज्य के भरूच स्थित चार मंजिला वेल्फेयर अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों और दो नर्सों की मौत हो गई थी.

अराधना मौर्या

Similar News