गांव के संक्रमण से बिगड़ते हालातों को देखते हुए जन जागरण अभियान शुरू करेगी गहलोत सरकार....

Update: 2021-05-12 09:06 GMT



जयपुर में कोरोनावायरस की लहर का असर शहर के साथ-साथ अब गांव में भी देखा जाने लगा है, लगातार मरीजों की बढ़ने वाली संख्या ने सरकार को परेशान कर दिया है। गांव में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने हाल ही में विधायकों के साथ एक पंचायत राज्य के जनप्रतिनिधि की वर्चुअल बैठक की थी। जिसके बाद गहलोत सरकार गांव में महामारी की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है।

बता दें कि जन जागरण अभियान के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है जिसके लिए 1 या 2 दिन में सरकार गांव में अभियान शुरू करने की तारीख की घोषणा करेगी। इस दौरान विधायकों समेत पंचायत राज प्रतिनिधियों को टास्क मिलेगा। जहां पर गांव में वायरस की रोकथाम के लिए जन जागरण का टास्क विधायकों और पंचायत राज्य के जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। आपको बता दें कि इस अभियान के तहत गांव के लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करके उन्हें सरकार की ओर से जारी किए गए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे।

जिनमें विधायकों और पंचायत राज के प्रतिनिधि द्वारा गांव में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किया जाएगा तथा लोगों से एक साथ एकत्रित ना होने की अपील की जाएगी। जन जागरण अभियान के तहत गांव में संक्रमण पर काबू पाने के लिए शुरू किए जाने वाले अभियान के दौरान वैक्सीनेशन लगाने पर जोर दिया जाएगा। जिसके लिए हर पंचायत स्तर पर वैक्सीन के कैंप आयोजित किए जाएंगे। जहां पर 18 साल से अधिक उम्र के लोग फ्री में वैक्सीन लगा सकेंगे। गौरतलब है कि आंकड़ों के मुताबिक 30% से ज्यादा कोविड-19 से संक्रमित लोग गांव के क्षेत्र से आ रहे हैं। जिसके समक्ष निर्णय लेते हुए गहलोत सरकार ने जन जागरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

नेहा शाह

Similar News