कोरोना को हराने के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में आज से खुला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक....
दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से कमर कस ली है। ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए दिल्ली सरकार ने नया प्लान तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मज़बूत बनाने के लिए हम दिल्ली में सबसे पहला ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सप्लाई किया जाएगा। इसके तहत दो घंटे के अंदर इसकी डिलीवरी घर पर हो जाएगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक शुरू किया गया है और हर जिले के लिए 200 -200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बनाए गए हैं। इस बैंक के जरिये दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराएगी।
इसके लिए लोगों को 1031 पर कॉल करना होगा। अगर होम आइसोलेशन में किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़े तो वह इसी नंबर पर फोन कर डिमांड कर सकता है। केजरीवाल ने अपने बात शुरू करते हुए एक अच्छी खबर दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6500 नए केस दिल्ली में आए हैं। कल 8500 केस थे। पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर और कम होकर 11 प्रतिशत पर आ गई है। कल ये 12 प्रतिशत थी आज 11 प्रतिशत है। अब हम यही चाहते हैं यह और कम हो।
अराधना मौर्या