महामारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात टीचर श्योजी मिश्रा की मृत्यु पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिजन को दी सहायता राशि......
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के बीच भी लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते टीचर श्योजी मिश्रा की मृत्यु के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार जन को एक करोड रुपए की सहायता राशि सौंपी। मुख्यमंत्री गुरुवार को मिश्रा के घर पहुंचे और उनके परिवार से बातचीत की।
इतना ही नहीं सीएम ने मिश्रा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके बड़े बेटे को दिल्ली सरकार में सरकारी नौकरी देने का वादा किया। सीएम ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद मिश्रा की स्थिति लगातार खराब हो चुकी थी जिसके कारण उन्हें बचाना लगभग असंभव सा हो गया और उनकी मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्योजी मिश्रा ने अपनी आखरी सांस तक दिल्ली के लोगों की मदद की थी और दिल्ली सरकार ऐसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सलाम करती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से मिश्रा ने अपनी आखिरी सांस तक दिल्ली के लोगों की सेवा की उनकी सेवा को कभी पैसे से कम नहीं किया जा सकता। लेकिन मुझे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार की ओर से दी गई इस वित्तीय सहायता से उनके परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से ब्लैक फंगस के केस दिल्ली में आ रहे हैं उसे देखते हुए सरकार इसे महामारी घोषित कर सकती है, सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार से हमें उम्मीद है कि वो हमें पर्याप्त संख्या में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी।
नेहा शाह