दिल्ली में कोविड मामलों में आई कमी गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर लगाया आरोप कहा- टेस्टिंग कम करके सब ठीक कर दिया की वाहवाही लूटना चाहती है सरकार......
देश की राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की वजह से करीब 1 महीने पहले संक्रमण की हालत बेहद खराब होती जा रही थी। राजधानी में लगातार 27000 नए संक्रमित प्रतिदिन पाए जा रहे थे। संक्रमित लोगों का आंकड़ा प्रतिदिन की रफ्तार से देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां पर लॉकडाउन लगा दिया था। मगर स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोराना संक्रमण के मामलों में कमी भी देखने को मिली।
ऐसे में लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है परंतु अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि लॉकडाउन के विषय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्दी ही उपराज्यपाल से मुलाकात करके फैसला लेंगे।
बता दें कि केजरीवाल सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में यहां 3009 नए केस सामने आए। वहीं, संक्रमण दर घटकर 5 फीसदी से नीचे यानी 4.76 पर पहुंच गई है। देखा जाए तो यह संक्रमण दर करीब 15 दिन पहले लगभग 35 प्रतिशत थी। ऐसे में यह दर करीब 30 प्रतिशत तक कम हुई, जिसे केजरीवाल सरकार शुभ संकेत मान रही है।
दूसरी तरफ दिल्ली में घटते संक्रमण के बीच भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि टेस्टिंग कम कर दी है, जिसमें सरकार इस बात की वाहवाही लूट सके कि दिल्ली में जल्द सब ठीक कर दिया है। इस पर भी अरविंद केजरीवाल का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने बीजेपी के आरोपों को नकारते हुये कहा कि टेस्टिंग की बात करें तो प्रति मिलियन के हिसाब से दिल्ली में इस वक्त सबसे ज़्यादा टेस्ट किए जा रहे है।
नेहा शाह