ब्लैक फंगस के चौंकाने वाले मामले, न डायबिटीज और न ही अस्पताल में हुए भर्ती फिर भी ब्लैक फंगस की चपेट में......
हरियाणा में उन लोगों को भी ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में ले लिया है, जो कभी कोरोना संक्रमित नहीं हुए. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि राज्य में अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 413 मरीज भर्ती हैं. इन मरीजों में से 64 ऐसे मरीज भर्ती हैं, जो कभी कोरोना संक्रमित नहीं हुए. वहीं इनमें से 79 मरीजों को डायबिटीज नहीं है.
अध्ययन में इस बात को भी खारिज किया गया कि जिन लोगों को डायबिटिज हैं, उनमें ब्लैक फंगस तेजी से फैलती है. वहीं राज्य में ब्लैक फंगस के करीब 143 मरीज मिले हैं जिन्हें डायबिटीज नहीं थी और न ही वे कोरोना से संक्रमित हुए थे.
वहीं दूसरी ओर 110 मरीजों ने कभी स्टेरॉयड नहीं ली और 213 मरीजों ने ऑक्सीजन सपोर्ट भी नहीं लिया लेकिन ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए हैं. ऐसे में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि पहले ये माना जा रहा था कि कोरोना मरीजों में यह स्टेरॉयड या फिर ऑक्सीजन सपोर्ट लेने वालों को हो रही है. सामान्य लोगों में ब्लैक फंगस का संक्रमण सामने आना चिंताजनक है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ब्लैक फंगस पर अधिक शोध की आवश्यकता है.
अराधना मौर्या