तेलंगाना सरकार से बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट ने इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा रद्द करने का किया अनुरोध....
प्रधानमंत्री के आदेशों के बाद सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और अब ऐसा माना जा रहा है कि तेलंगना में इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं जो 1 मई से निर्धारित की गई थीं रद्द कर दी जाएंगी, जबकि इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
आपको बता दें कि बीते 27 मई को राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट दी थी जिसमें कहा गया था कि वह जुलाई के तीसरे हफ्ते में इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को आयोजित करने की योजना बना रही है जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में मंगलवार को सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि परीक्षा करवा कर वह छात्रों की जिंदगी से किसी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहते।
हालांकि इस बीच स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन तेलंगना ने बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट के सचिव सैयद ओमर जलील को एक पत्र सौंपा, जिसमें दूसरी लहर के मद्देनजर इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा रद्द करने का अनुरोध किया गया था।
हालांकि तेलंगना सरकार ने अभी इंटर 2 ईयर की परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार की अंतिम घोषणा नहीं की है। तेलंगाना सरकार ने अभी तक इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 2021 के लिए 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारों ने बुधवार को कक्षा बारहवीं के राज्य बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया है।
नेहा शाह