कर्नाटक में फिर बढ़ा लॉकडाउन, लोगों के लिए की राहत उपायों की घोषणा.....
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक में बढ़ते कोरोना वायरस के सक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया है. बता दें कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 2 जून को ही संकेत दिया था राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है.
कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है. इससे पहले कर्नाटक सरकार ने 24 मई से 7 जून तक दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया था. सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि सरकार कुछ पाबंदियों में राहत देना चाहती थी क्योंकि मई के मुकाबले केसों में 65 फीसदी की गिरावट आई है.
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 16387 नए मामले सामने आए. राज्य में 21199 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. वहीं बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 463 कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया. इस तरह राज्य में अभी तक कुल 30,017 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.
बुधवार को पॉजिटिविटी दर 11.22 प्रतिशत रही. हालांकि, राज्य के कोविड पैनल के विशेषज्ञों का विचार था कि लॉकडाउन को कम से कम एक सप्ताह के लिए और आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि अधिकतर जिलों में संक्रमण दर अभी भी 15 फीसदी के आसपास है. टेक्निकल अडवाइजरी कमिटी ने सरकार से कहा था कि पाबंदियों में राहत के लिए संक्रमण दर 5 फीसदी से और प्रतिदिन आने वाले केसों की संख्या 5 हजार से कम होनी चाहिए.
अराधना मौर्या