मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे लगातार दो बैठक कोविड नियंत्रण को लेकर होगी अहम चर्चा.....

Update: 2021-06-04 08:59 GMT



वैश्विक महामारी की स्थिति को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को दो बैठक कर रहे हैं। इनमें से एक सुबह 11 बजे और दूसरी दोपहर 3.00 बजे है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि, 'मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे विशेषज्ञों की समिति और दोपहर तीन बजे तैयारी करने वाली समिति के साथ बैठक करेंगे।

दिल्ली सरकार ने शहर में 27 मई को अस्पतालों में बुनियादी ढांचे, ऑक्सीजन संयंत्रों और दवा आपूर्ति आदि की वर्तमान स्थिति और अनुमानित आवश्यकता का आकलन करने के बाद कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के वास्ते 13 सदस्यीय एक समिति का गठन किया था।

बता दें कि कोविड-19 की तीसरी तहर के प्रभाव को कम करने की रणनीति तैयार करने और उसके प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों की आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

नेहा शाह

Similar News