राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 'श्री राम चरण पादुका पूजन' कार्यक्रम में हुए शामिल

Update: 2022-11-03 06:34 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की |

Similar News