एनसीबी की हिरासत से फरार हुआ ड्रग तस्कर आकिब बशीर नरवाल गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी जम्मू में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कस्टडी से फरार होने के बाद बशीर जम्मू की नरवाल फ्रूट मंडी के पास जंगल वाले इलाके में छिपा था और पठानकोट के रास्ते जालंधर पहुंच गया था। पहचान छिपाने के लिए बशीर ने अपना हुलिया बदल लिया था।

जालंधर में अपने संपर्कों के जरिए उसने शरण लेने की कोशिश की। लेकिन खुफिया जानकारी और एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों के बाद आखिरकार उसकी लोकेशन का पता चला, जिससे उसे ट्रैक करने में मदद मिली।