रायसेन का जो कृषि रोडमैप जारी किया था, उस पर कार्य शुरू हो गया है : केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान
रायसेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल रायसेन में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक की और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमने कृषि मेले में रायसेन का कृषि रोडमैप जारी किया था, मुझे खुशी है कि रोडमैप पर कार्य शुरू हो गया है।