कुंभ मेले से दिल्ली लौटने वाले सभी लोगों को रहना पड़ेगा 14 दिन क्वारंटाइन....

Update: 2021-04-18 13:20 GMT



उत्तराखंड के हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले दिल्ली के सभी निवासियों को वहां से लौटने के बाद 14 दिन तक घर पर होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। जिसके लिए उन्हें स्वयं से संबंधित सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर डालने होंगी।

आपको बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश में कहा गया है कि कुंभ से आने वाले सभी दिल्ली निवासियों को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। आपको बता दें कि वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को लेकर कई बार विवाद खड़ा हुआ, जिसमें माना जा रहा है कि कुंभ मेला ही संक्रमण का केंद्र बन रहा है।

निर्देशों में कहा गया कि 4 अप्रैल के बाद कुंभ मेले में गए लोग अपनी व्यक्तिगत जानकारी पहचान पत्र और कुंभ मेले में जाने की तारीख और दिल्ली वापसी की तारीखों को दिल्ली की सरकार की वेबसाइट पर डालना होगा और यदि वह कुंभ से लौटने के बाद दिल्ली सरकार के पोर्टल पर अपने जानकारी नहीं देगा तो संबंधित जिला मजिस्ट्रेट व्यक्ति को संस्थागत पृथक वास केंद्र में भेज देंगे।

इसी के साथ कहा गया है कि डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुंभ मेले में 10 से 14 अप्रैल के बीच कुल 1,701 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं।

नेहा शाह

Similar News