बंगाल में टीएमसी के साथ खड़े दिखे रोशन गिरी कहां भाजपा को हराकर ममता को ही लाएंगे
अगले साल यानी 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही है। तथा सभी पार्टियां अपना समीकरण बनाने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के बयान भी अपने समर्थन को लेकर आ रहे हैं।
गोरख जनमुक्ति मोर्चा के नेता रोशन गिरि ने बंगाल में ममता बनर्जी को समर्थन देने की बात की और कहा कि भाजपा को बंगाल से हमेशा के लिए हटाकर ममता बनर्जी की सरकार को ही फिर लाएंगे। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने वादों को पूरा करती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी 2009 से लेकर 2020 सब झूठ बोलते आई है तथा अपने वादों से हमेशा निखरती आई है उन्होंने कभी अपने वादे पूरा नहीं किया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस वार्ता करते हुए रोशन गिरि ने बताया कि "हमने बीजेपी को हराने का फैसला किया है जो कि 2009 से 2020 तक हमारी किसी भी मांगों को पूरा नहीं कर पाई, हम सब उत्तर बांग्ला में ममता बनर्जी का ही समर्थन करेंगेहम उन्हें फिर दूसरी बार सीएम के रूप में देखना चाहते हैं क्योंकि वह अपने वादों को पूरा करती हैं।"
दार्जिलिंग की रैली में रोशन गिरि ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों ने लगातार तीन लोकसभा चुनाव से पहले गोरख आओ को आश्वासन दिया था कि वह पहाड़ियों में राजनीतिक संकट को हल करेंगे पर अभी तक ऐसा नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि "वास्तव में वे एक स्थाई राजनीति के समाधान को खोजने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं रखते"
रोशन गिरी कहते हैं कि भाजपा की वजह से गोरखाओ को 15 साल नुकसान सहना पड़ा। अक्टूबर में गोरखा नेता विमल ने एनडीए से गठबंधन तोड़ा और टीएमसी से नया गठबंधन स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पहाड़ियों के लिए "एक स्थाई समाधान खोजने में विफल रही"।
नेहा शाह