आगरा उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पांच मंडलों के मंडलायुक्त और 21 जिलों के जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
बैठक में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत 21 जिलों के अधिकारियों की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। अधिकारियों को चुनाव तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।