भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी लीला स्थलों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थान बनाकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभर रहा है। मध्यप्रदेश में गौमाता के संरक्षण के लिए कांजी हाऊस के स्थान पर 10 हजार गायों की देखभाल के लिये हाईटेक गौशालाएं प्रारंभ की जा रही हैं।
राज्य में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गौपालन पर पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यकम हुए हैं। समाज और सरकार ने मिलकर प्रकृति के पूजन के इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाया है।