मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हम सब संतों की समाधि का दर्शन करके जीवन में लगातार पुण्य कर्म करने का संकल्प लें। उन्होंने धर्म स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरद पूर्णिमा का पावन अवसर सभी संतों को प्रणाम करतें हैं। महाराज टेकचंद जी ने अपने जीवन में दान को प्राथमिकता दी। मैं आज उनका पुण्य स्मरण करता हूँ। हमारे यहाँ सनातन परंपरा में सबके जीवन का समय निश्चित है। संत सबके हित और परोपकार के लिए जीवन जीते हैं। उन्होंने अपने जीवन में भक्ति मार्ग अपनाया और उज्जैन आकर इसे आगे बढ़ाया। टेकचंद जी महाराज अमर हैं। आज देश-विदेश से लोग यहाँ आ रहे हैं।