मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, अब 24 तक रहेंगी पाबंदियां.....

Update: 2021-05-16 10:27 GMT

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते कहर के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में 24 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा और इससे जुड़ी पाबंदियां भी लागू रहेंगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,' दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है. अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.'

इसके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6500 मामले आए हैं. पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 फीसदी के करीब आ गया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा.

पिछले हफ्ते जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान मेट्रो का संचालन नहीं हो रहा है. इसके अलावा सार्वजनिक स्‍थानों पर शादी समारोह के आयोजन पर भी रोक है. नियमों के अंतर्गत शादी का कार्यक्रम किसी भी होटल, सामुदायिक केंद्र, बैंक्विट हॉल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जा सकता.

अराधना मौर्या

Similar News