शाहजहांपुर में 2589 वक्फ संपत्तियां, शासन के आदेश का इंतजार

Update: 2025-04-07 10:02 GMT

 

 शाहजहांपुर जिले में सर्वे के बाद 2589 वक्फ संपत्तियां सामने आईं हैं। इनमें चार शिया व शेष संपत्तियां सुन्नी की शामिल हैं। वक्फ संशोधन बिल आने के बाद अल्पसंख्यक विभाग नए दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है।

डीएमओ के अनुसार, निर्देशों के हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग ने वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया था। इसमें 2585 सुन्नी व चार शिया की संपत्तियां सामने आईं थीं। सर्वे के दौरान 749 सरकारी जमीन पर वक्फ मिली थी। जनपद में सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास सबसे अधिक संपत्ति है। इनमें कब्रिस्तान, मजार, ईदगाह, मस्जिद, मदरसे समेत अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

Similar News