अयोध्या में 29 अप्रैल को बड़ा धार्मिक आयोजन, सीएम योगी करेंगे शिव मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण
अयोध्या से बड़ी खबर है, जहां 29 अप्रैल को राम मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे राम मंदिर के परकोटा में बने भगवान शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले वे रामलला और हनुमानगढ़ी में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एयरपोर्ट, राम कथा पार्क, हेलीपैड समेत कई स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा, जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 700 कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंच और वीआईपी बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। अंत में प्रसाद वितरण और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।