पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या- क्या खुलेगा.....

Update: 2021-05-15 13:25 GMT



पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ममता बनर्जी सरकार ने शनिवार को 16 से 30 मई पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. इस दौरान राज्य में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी. सभी दफ्तर व शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे. राशन जैसे जरूरी सामानों की दुकाने सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक ही खुलेंगी, जबकि मिठाई की दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलेंगी.

रविवार को यह दुकाने पूरी तरह से बंद रहेंगी. लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, बैंकों को सुबह 10 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी. इस दौरान राज्य की सभी इंडस्ट्रीज बंद रहेंगी, चाय बागान में काम करने वाले कर्मियों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम करने की अनुमति होगी.

बता दें कि लॉकडाउन का ऐलान करते हुए मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने ये भी कहा कि, ''मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा. ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जाएगा, बल्कि महामारी एक्ट के तहत उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा.'' बता दें कि बंगाल में कोरोना वायरस का कहर जारी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के कुल 131792 एक्टिव मामले हैं. यहां अब तक 12993 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है और करीब 950017 लोग ठीक हो चुके हैं.

अराधना मौर्या

Similar News