सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली 31 मई से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया....

Update: 2021-05-28 10:39 GMT

28 मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने कुछ हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण पा लिया है और शहर अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू करेगा. हालांकि उन्होंने कहा कि वायरस के खिलाफ जंग अभी समाप्त नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा और निर्माण गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार से खोला जाएगा.

केजरीवाल ने कहा, "यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा. हम अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सोमवार से निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां फिर से खोली जाएंगी." दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर अपडेट देते हुए बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.5% हो गया है और लगभग 1,100 मामले सामने आए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल जब तक आवश्यकता न हो, घर से बाहर न निकले, यह समय बहुत ही नाजुक है, हम सभी को काफी गंभीरता से आचरण करना है, ताकि हम सब मिलकर दिल्ली को बचा पाए एवं देश को बचा सके, कोरोना नियमों की अनदेखी एकदम मत करें, जब तक आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकलिए.

अराधना मौर्या

Similar News