...
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जो परेशान करते हैं ऐसा ही मामला दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सामने आया है जहां 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इन सभी डॉक्टरों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है.
कोरोना संक्रमण के बाद 32 डॉक्टर होम क्वारंटाइन में हैं जबकि 5 डॉक्टरों को अस्पताल में भरती कराया गया है. अस्पताल में भरती हुई डॉक्टरों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ मिले 37 डॉक्टरों को कोरोना पॉजिटिव आने से ये इलाके राजधानी का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है.
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आई है. इनमें से एक साथ 37 डॉक्टर संक्रमित पाए गए. ज्यादातर डॉक्टरों को हल्का संक्रमण हुआ है. यही वजह है कि उन्हें एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है.
इसके अलावा, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें मेडिसिन विभाग के कुछ वरिष्ठ डाक्टरों के साथ ही सर्जरी के भी रेजिडेंट डाक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं. एम्स की ओर से इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.
अराधना मौर्या