दिल्ली में बढ़ते संक्रमण की समीक्षा के लिए अरविंद केजरीवाल ने बुलाई शाम 4 बजे समीक्षा बैठक....
जहां एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोनावायरस पूरे विश्व में तेजी से चल रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत में दूसरी लहर का प्रकोप बेहद चिंताजनक होता जा रहा है। आपको बता दें कि भारत एक दिन में 200000 से अधिक संक्रमित व्यक्तियों के आंकड़ों को लगातार दर्ज कर रहा है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली का हाल भी बुरा है, जिसको लेकर के 16 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में वायरस के संक्रमण को तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है।
आपको बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने रात में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। तथा नियमों के पालन ना करने पर जुर्माना लेने का आदेश जारी किया है। आंकड़ों की बात करें तो शहर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16699 मामले सामने आए।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को करीब शाम 4 बजे एक समीक्षा बैठक बुलाई है, और यह बैठक सचिवालय में संपन्न होगी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए कई सप्ताह में संपूर्ण में कर्फ्यू लगाने समेत मॉल्स, जिम, स्पा और सभागार भी बंद करने का आदेश जारी किया।
नेहा शाह