दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से शुरु हो जाएंगी

Update: 2025-02-04 05:06 GMT


दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से शुरु हो जाएंगी। दिल्ली के चुनाव में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए मेट्रो की सेवाएं जल्द शुरु की जाएंगी। सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। उसके बाद दिनभर ये सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी।


दिल्ली मेट्रो रेल निगम में कहा है कि 5 और 6 फरवरी की दरम्यानी रात सभी लाइनों पर मेट्रो की अंतिम सेवा देर तक चलेगी ताकि चुनाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों को देर से लौटने में सुविधा हो।

Similar News