राज्यों को तीन दिन में उपलब्ध होंगी कोरोना वैक्सीन की 48 लाख डोज.....

Update: 2021-05-25 06:36 GMT



राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की 1.80 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तीन दिन के भीतर इन्हें 48 लाख और डोज मिल जाएंगी।

राज्यों को अब तक वैक्सीन की 21.80 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गईं, मंत्रालय ने बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त और प्रत्यक्ष खरीद श्रेणी के तहत कोरोना वैक्सीन की कुल 21.80 करोड़ डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इनमें से 20 करोड़ डोज का इस्तेमाल हो चुका है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, टीके की 48 लाख से ज्यादा खुराकें भी आने वाली है और अगले तीन दिन में केंद्रशासित राज्यों को सौंप दी जाएंगी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र एंटी कोविड-19 टीके नि:शुल्क मुहैया कराने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों का सहयोग कर रहा है। इसके अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीके की सीधी खरीदारी के लिए भी मदद की जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक लाभार्थियों को अब तक 19.84 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के 129वें दिन सोमवार को 23.65 लाख टीके लगाए गए। इनमें से 21.90 लाख को पहली और 1.74 लाख लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गईं।

अराधना मौर्या

Similar News