दिल्ली के सफदरजंग में लगी आग, 50 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित

Update: 2021-03-31 06:20 GMT

एक तरफ मुंबई के किसी होटल में आग लग जाती है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में बुधवार को सुबह भीषण आग लग गई। जिसके बाद कम से कम 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूत्रों के मुताबिक दमकल अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 6:30 बजे लगी थी और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है आपको बता दी कि दमकल की 9 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसी के साथ अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की मदद से करीब 50 मरीजों को फौरन वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।इसी के साथ आपको बता दे अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है, परंतु अधिकारियों ने इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन जनता को दिया है।

नेहा शाह

Similar News