हरियाणा में शुक्रवार से सभी बाजार शाम 6 बजे से बंद करने का फैसला, 21 मई तक बढ़ाई गई धारा 144.....
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए हरियाणा में भी बुधवार को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। गृह मंत्री अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में कल यानि शुक्रवार शाम 6 बजे से सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही सरकार ने सभी गैर-जरूरी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा कि शहरों की निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी कार्य को करने वाले को संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में चलते हुए उद्योगों को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही लॉकडाउन लगाने की कोई योजना है। जिन बाजारों में भीड़ होती है वहां पर हम शाम 6 बजे के बाद दुकानों को बंद करने की योजना बना रहे हैं।
बता दें कि प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में धारा 144 की निषेधाज्ञा को 21 मई तक बढ़ा दिया है। इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, शादी में 50 एवं अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी। आमजन को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का कठोरता से पालन करना होगा।
विवाह सबंधी आयोजनों के लिए आयोजनकर्ता द्वारा संबंधित उपखण्ड अधिकारी को पूर्व में सूचना देनी होगी। इस दौरान समस्त सामूहिक गतिविधियां, सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरजन, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम तथा अन्य बड़े सामूहिक कार्यक्रम रैली, जूलूस, सभा इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
अराधना मौर्या