हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सुबह दस बजे के करीब एक भयानक हादसा हुआ. दरअसल चंबा के तीसा में सवारियों से लदी एक प्राईवेट बस गहरी खाई में गिर गई. अबतक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. सूत्रों की माने तो घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी है.
चंबा में बड़े हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर का बयान आया है. उन्होंने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है. सीएम ने बताया कि 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. चम्बा के तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास दर्दनाक बस हादसा हुआ है. निजी बस में 20-25 लोग सवार थे. यह निजी बस बुंदेडी से चम्बा के लिए आ रही थी कि इस दौरान मोड से नीचे लुढ़क गई. पुलिस प्रशासन घायलों को निकालने में जुटा हुआ है. घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है और अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं.
अराधना मौर्या