अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, सीएम योगी ने आरोपियों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश......
सख्ती के बाद भी जहरीली शराब की बिक्री बंद नहीं हो प रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली खराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में अलीगढ़ एचपी गैस प्लांट के ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं।
इसके अलावा लोधा क्षेत्र के करसुआ, निमाना, हैवतपुर, अंडला गांव के ग्रामीणों की भी मौत हुई है। अभी कई लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सीएम योगी ने सभी आरोपियों पर एनएसए लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया और मदद करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदी गई थी तो उसे सीज किया जाए और दोषियों की संपत्ति भी कुर्क की जाए। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करसुआ में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि मरने वालों ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में अलीगढ़ एचपी गैस प्लांट के ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं। इसके अलावा लोढ़ा क्षेत्र के करसुआ, निमाना, हवतपुर, अंडाला गांव के ग्रामीणों की भी मौत हुई है. अभी कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
अराधना मौर्या