आज सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने भीषण हादसे का शिकार हुई। रामबाग की ओर से आ रहे ट्रोले से गाड़ी की टक्कर हुई। मृतकों की पहचान जारी है। हादसा स्कॉर्पियो चालक को झपकी आने से हुआ। सभी मृतक बिहार से हैं।इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा हुआ है।
झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा जा रही थी। अचानक स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा घुसी। रामबाग की ओर से सामने से ट्रक आ रहा था। स्कॉर्पियो ट्रॉला से जा टकराई।