कोलकाता: इमारत में आग से दमकलकर्मियों समेत 9 की मौत

Update: 2021-03-09 05:12 GMT

कोलकाता के स्ट्रैंड रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 9 पहुंच चुकी है फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है | मरने वालों में चार फायर फाइटर थे. एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भी थे जो हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में तैनात थे. दो RPF के जवान थे.घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रात में यहां पहुंची।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि |'' राज्य सरकार मृतको .के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है |सोमवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी। इमारत के भूतल पर कंप्यूटरकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है |प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से मृतकों के परिवार को बतौर मदद 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

पीएम नरेंद्र ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'कोलकाता में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के बारे में सुनकर दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं।'रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि जांच के उच्चस्तरीय आदेश दे दिए गए हैं।

Similar News