कोरोना के कहर के बीच AIIMS की इमरजेंसी में भी शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते नए मरीजों की भर्ती पर रोक.....

Update: 2021-04-24 11:58 GMT



AIIMS की इमरजेंसी में भी शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते नए मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी गई. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के कारण और एम्स की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने से इमरजेंसी फुल हो गया और एम्स ने इमरजेंसी में एक घंटे के लिए नए मरीजों की भर्ती करने पर रोक लगा दी. यही माहौल कई और सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है. अधिकारियों ने कहा कि बैकअप ऑक्सीजन की सप्लाई तक नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया गया.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के जिलों में भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को पहली बार गौतम बुद्ध नगर में संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई. 1,064 नए मरीज मिलने के साथ नौ संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गाजियाबाद की बात करें तो 815 लोगों की कोरोना रिपोर्ट जहां पॉजिटिव आई है वहीं बीमारी की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई. दक्षिण हरियाणा में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.

अराधना मौर्या

Similar News