पीएम मोदी ने कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की....

Update: 2021-03-30 11:00 GMT



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 वायरस से संक्रमित जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि मैं डॉ फारूक अब्दुल्ला जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

साथ ही मैं उमर अब्दुल्ला और उनके परिवार के लोगों की अच्छी सेहत की भी कामना करता हूं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. फारूक के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

फारूक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरा अब्दुल्ला परिवार क्वारनटीन हो गया है. इसके साथ ही उमर ने संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन होने की सलाह दी है. फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को पृथक-वास में रख रहे हैं. मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं. '

अराधना मौर्या

Similar News