शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के CM को लेकर किया ट्वीट, जमकर हुए ट्रोल.....

Update: 2021-05-16 17:41 GMT

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के बीच बिहारी बाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की है. कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षणों में शामिल सर्दी-खांसी की चर्चा करते हुए शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना काल में केजरीवाल खांस नहीं रहे हैं.

हल्‍के अंदाज में मजा लेने के लिए किए गए इस ट्वीट को लेकर यूजर्स ने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को ट्रोल कर दिया है. शत्रुघ्न सिन्हा अपने इस ट्वीट में लिखते हैं, "मैं इसे पूरे सम्मान के साथ कह रहा हूं. मेरे दोस्त और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसे केवल एक ह्यूमर के तौर पर ही लें".

उन्होंने लिखा, "एक चीज नोटिस किया है क्या..जब से कोरोना आया है..केजरीवाल झूठमूठ का भी नहीं खांस रहा है". शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद इस पर फैन्स की भी जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं.

हालांकि, कुछ लोगों ने उनके ऑब्‍जर्वेशन को सही भी बताया है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों के 6456 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 262 लोगों की मौत हुई है.

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की दर एक फीसदी और घटकर 10 पर आ गई है. वहीं, कोरोना को देखते हुए देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया गया है, जो कि 24 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा.

अराधना मौर्या

Similar News