कोरोना कहर के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी हुआ कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कही ये बात...
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने यह जानकारी बुधवार को ट्वीट के जरिए दी. उन्होंने लिखा, 'मेरी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट के नतीजे पॉजिटिव हैं. डॉक्टरों की सलाह पर मैंने घर में ही खुद को आइसोलेट कर लिया है.
मैं सबसे आग्रह करता हूं कि वे कोविड-19 के प्रति उचित बिहेवियर रखें और सुरक्षित रहें।' वहीं, बीजेपी नेता सुनील बंसल ने ट्वीट करके कहा, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर कल मैंने कोरोना जांच की करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें.'
आपको बता दें कि कोरोना की रफ्तार देश भर के लिए चिंता का सिग्नल भेज रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.15 लाख नए केस सामने आए हैं. यह दूसरी बार है जब कोरोना के मामले एक दिन में एक लाख के पार पहुंचे हैं. इससे पहले बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे. यह भारत में कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी दैनिक उछाल है. इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 12,799,746 हो गए हैं.
अराधना मौर्या