BREAKING !C.M.त्रिवेंद्र सिंह दे सकते है इस्तीफा ,दोपहर बाद मिलेंगे राजयपाल से

Update: 2021-03-09 08:45 GMT

उत्तराखंड की सरकार पर छाया गहरा संकट।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज फिर दिल्ली से वापस देहरादून पहुंच रहे हैं। खबर के मुताबिक त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दोपहर बाद उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्या से भी मुलाकात करेंगे।

वहीं अब लगातार ये कयास लगाया जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीजेपी मुख्यमंत्री पद से हटा सकती है। इसके चलते उत्तराखंड में चल रही सियासी गहमा-गहमी और तेज हो गई है। इससे पहले खबरें आई थीं कि सीएम रावत ने दिल्ली में बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात के बाद अपनी कुर्सी बचा ली है। लेकिन राज्यपाल से मुलाकात करने की खबरों के बाद रावत के पद पर बने रहने की संभावनाओं को कम करके देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में सिर्फ एनडी तिवारी को ही छोड़कर दोनों बड़ी सियासी पार्टियों से कोई भी मुख्यमंत्री अब तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। वैसे भी उत्तराखंड की राजनीति का मिजाज कभी भी स्थिर नहीं रहा है।

जहाँ प्रदेश में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में है, लेकिन कोई भी मुख्यमंत्री अपने पांच सालों का कार्यकाल अभी तक पूरा नहीं कर पाया है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के पद के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और मंत्री सतपाल महाराज का नाम आगे चल रहा है। इन तीनों में से किसी भी एक नेता के नाम पर बीजेपी राज्य में अपना अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

Similar News