छोटे लाल श्रीमाली की पत्नी का निधन

Update: 2022-01-18 13:01 GMT

जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा इकाई के काशी प्रान्त अध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली की पत्नी मुन्नी देवी 50 वर्ष का मंगलवार को सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलने पर नगर के ओलन्दगंज स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ लग गयी। परिजनों के अनुसार उनका निधन विन्ध्याचल स्थित उनके मायके हुई जहां से शव यहां जौनपुर नगर स्थित उनके घर लाया गया। उनका अन्तिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि छोटे लाल ने दी। इस मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।

Similar News