उज्‍जैन- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव करेंगे तारामंडल स्थित नव निर्मित साईंस सेंटर का लोकर्पण

Update: 2026-04-02 04:41 GMT



 मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्‍तावित कार्यक्रम स्‍थल तारामंडल का कलेक्‍टर श्री सिंह ने बुधवार शाम निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उल्‍लेखनीय है कि 03 से 05 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन महाकाल: द मास्‍टर ऑफ टाईम का आयोजन तारामंडल में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत, समाजसेवी सुरेश सोनी, अध्‍यक्ष इसरो और अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाना प्रस्‍तावित है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्‍यवस्‍था, कार्यक्रम स्‍थल पर पार्किंग व्‍यवस्‍था, आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी दल की तैनाती, मेडिकल टीम,पेयजल व्‍यवस्‍था, इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट और आवश्‍यक बेरीकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा तारामंडल स्थित नव निर्मित साईंस सेंटर का लोकार्पण किया जाएगा। मध्‍यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद मध्‍यप्रदेश शासन और केंद्रीय संस्‍कृति मंत्रालय के सहयोग से साईंस सेंटर का निर्माण 15 करोड़ 06 लाख रूपए की लागत राशि से किया गया है। साईंस सेंटर में विज्ञान के सिद्धांत प्रदर्शन के लिए गैलरी ऑन साईंस फन, आउटडोर साईंस पार्क, हेरिटेज विषय, साईंस टेक्‍नोलॉजी विषय पर थेमेटिक गैलरी, स्‍टूडेंट एक्टिविटी हॉल और स्‍पेस तकनीकी डेवलपमेंट हॉल आदि का निर्माण किया गया है।

Similar News