छुट्टा जानवरो से किसान हलकन

Update: 2022-01-24 06:44 GMT

बाराबंकी। क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा जानवरों से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उनके मातहत संज्ञान नहीं ले रहे हैं,इन छुट्टा जानवरों से किसान अपनी लहलहाती फसलों को नही बचा पा रहे हैं। कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन आज भी समस्या का हल नहीं हो सका जबकि हैदरगढ क्षेत्र के अन्तर्गत गौशालाए भी बनाई गई लेकिन आज भी सड़कों,खेतों में छुट्टा जानवर घूम रहे हैं किसानों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं,मेहनत करने वाला किसान आज इस मुसीबत से जूझ रहा है।

उल्लेखनीय है कि शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़को, खेतो, गलियों में टहलते हुए देखे जा सकते हैं। छुट्टा जानवर बड़ी संख्या में जिन खेतों में पहुंच जाते हैं , वहां किसानों को बर्बाद करके ही दम लेते हैं।अब सवाल यह उठता है सब कुछ जानकार कर भी प्रशासन क्यों अंजान बना हुआ है।आखिर कब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।या यूं ही किसानों की फसलों पर छुट्टा जानवरों का कहर जारी रहेगा। क्या किसान अपनी फसलों को यूं ही बर्बाद होते देखता रहेगा।

Similar News