सीएम शिंदे और उनके बेटे को 19 साल के लड़के ने दी धमकी, पुलिस ने पुणे से किया गया गिरफ्तार

Update: 2024-02-24 14:08 GMT

 महाराष्ट्र के पुणे से एक 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। इस लड़के ने सीएम एकनाथ शिंदे और उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी। आरोपी लड़के को मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने गिरफ्तार किया।

सीएम शिंदे और विधायक श्रीकांत शिंदे को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान शुभम वारकड के रूप में हुई, जिसकी उम्र 19 साल है।

मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506(2) और 505(1)(क्च) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।

Similar News